संभल: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संभल में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने थाना असमोली क्षेत्र की मनौटा पुल पुलिस चौकी तथा थाना रायसत्ती क्षेत्र की भोलेश्वर पुलिस चौकी के अंतर्गत प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, पेयजल, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *