(रईस अल्वी संवाददाता संभल,)
संभल। 13 मई 2026 को थाना रजपुरा पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान विस्फोटक अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संभल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत एवं क्षेत्राधिकारी गुन्नौर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
पुलिस ने ब्रह्मप्रकाश पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम ईशाकपुर थाना रजपुरा जनपद संभल, उम्र लगभग 47 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना रजपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 95/2026 दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(5), विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9-ख तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3/4/5 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी केसरपुर तिराहे से ग्राम ईशाकपुर जाने वाले रास्ते के पास से की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इमरान, आरक्षी अमृत सिंह एवं आरक्षी नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।