यूपी में बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी, योगी कैबिनेट विस्तार पर आज लग सकती है अंतिम मुहर

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम फैसला हो सकता है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कल तक हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार सरकार में फिलहाल खाली चल रहे छह पदों को भरा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और कुछ नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां देने की भी संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में , और जैसे नामों की चर्चा तेज है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। बीजेपी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि अगड़ी जाति, ओबीसी और अति पिछड़े वर्गों के बीच मजबूत संदेश दिया जा सके। सीमित लेकिन रणनीतिक माने जा रहे इस विस्तार पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *