मुजफ्फरपुर में छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; 4 जवान घायल

मुजफ्फरपुर में छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; 4 जवान घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में 60 वर्षीय बुजुर्ग जगतवीर राय की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि चार पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर कैंप किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम पॉक्सो और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस गलती से पड़ोसी जगतवीर राय के घर में प्रवेश करने लगी, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि थानाध्यक्ष राजा सिंह ने फायरिंग कर जगतवीर राय को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।

वहीं पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान आरोपित और उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर पथराव, लाठी-डंडों और फायरिंग से हमला किया, जिसके बाद आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *