मानसिक तनाव के चलते युवक टावर पर चढ़ा, देर शाम तक नहीं उतरा

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल जनपद के कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मानसिक तनाव से परेशान एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन देर शाम तक वह टावर से नीचे नहीं उतरा।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोनपाल अपनी 10 वर्षीय बेटी राधा के साथ रहता है। उसकी पत्नी की करीब 8 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 2 बजे सोनपाल अपनी बेटी राधिका के साथ मारपीट कर रहा था और कथित रूप से उसका गला दबाने की कोशिश भी की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचा लिया।

इसी बीच सोनपाल अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की। युवक का भाई लोचन भी उसे उतारने के लिए टावर पर चढ़ा, लेकिन सोनपाल नीचे कूदने की धमकी देने लगा। बताया गया कि वह गांव की एक महिला को बुलाने की मांग कर रहा था। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *