उत्तर प्रदेश मथुरा के में शुक्रवार दोपहर एक भीषण हादसा सामने आया, जहां में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना मांट थाना क्षेत्र के केसी घाट के पास हुई, जहां श्रद्धालु नाव से सैर कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि नाव में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज बहाव के चलते नाव अनियंत्रित होकर पांटून पुल से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों और नाव चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पानी में कूदकर लोगों को बचाने की कोशिश की। अब तक करीब 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कई लोग घायल हैं और उनका इलाज वृंदावन के अस्पतालों में जारी है।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गोताखोर लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन तेज धारा के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। प्रशासन ने कहा है कि राहत और बचाव अभियान पूरी गंभीरता से जारी है।