बहजोई के ,फर्जी फर्म खोलने के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, बबराला पुलिस की कार्रवाई


संभल जनपद के थाना बबराला पुलिस ने फर्जी फर्म खोलने और उसके पंजीकरण को निरस्त कराने से जुड़े मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना बबराला में पहले से मुकदमा दर्ज था और आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे।


जानकारी के अनुसार 02 दिसंबर 2025 को वादी अजय सिंह निवासी खंड-1 चन्दौसी, थाना चन्दौसी, जनपद संभल ने थाना बबराला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने फर्जी फर्म खोलकर धोखाधड़ी की है और फर्म के पंजीकरण को निरस्त कराने से संबंधित अनियमितताएं की हैं। इस शिकायत के आधार पर थाना बबराला में मुकदमा अपराध संख्या 81/2025 धारा 420 व 409 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 25 मार्च 2026 को थाना बबराला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डालचन्द्र पुत्र महीपाल और गोविंद पुत्र डालचन्द्र निवासीगण ऊपर कोट गोलागंज, थाना बहजोई, जनपद संभल के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को बहजोई क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *