धनारी पुलिस ने चोरी के सामान और तमंचे के साथ दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

सम्भल। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धनारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को ग्राम अथथल निवासी अशोक के बंद मकान में घुसकर कपड़े, जेवरात व अन्य सामान चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी किया और ग्रामीणों की आहट होने पर खेतों में छिपकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने ग्राम डोहरी में भी बंद मकान से सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और 25 हजार रुपये नकद चोरी करने तथा खजर इनायतगंज और शेरपुर में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने चन्द्रकेश पुत्र महेन्द्र और वीरेन्द्र पुत्र पोखी, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना रजपुरा, सम्भल को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के कपड़े, जूसर, सिलाई मशीन, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर दोनों को न्यायालय चन्दौसी भेज दिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *