तेज आंधी-बारिश से प्रभावित क्षेत्र का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया दौरा, पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम गांठेटा में तेज आंधी और बारिश से हुई जनहानि एवं नुकसान के बाद प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। मंत्री जी ने प्रभावित क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया और शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान सम्भल के जिलाधिकारी डॉ. अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी मंत्री जी को दी।

मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर पीड़ित को शासन स्तर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दौरे के दौरान गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *