डीएम सम्भल की मौजूदगी में एसबीआई ने मृतक कांस्टेबल टीपू सुल्तान की पत्नी को ₹1 करोड़ का चेक सौंपा

रईस अल्वी संवाददाता संभल ____

संभल/बहजोई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बहजोई शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वर्गीय कांस्टेबल टीपू सुल्तान की पत्नी श्रीमती सहाना बेगम को ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) का चेक प्रदान किया गया। यह चेक जिलाधिकारी सम्भल डॉ. राजेंद्र पेसिया की मौजूदगी में उन्हें सौंपा गया।
इस अवसर पर आरबीओ-5 रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार के नेतृत्व में एसबीआई बहजोई शाखा के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार सहित अन्य बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सम्भल ने स्वयं चेक सौंपकर परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि प्रशासन तथा बैंक हर कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं।
बताया गया कि स्वर्गीय टीपू सुल्तान उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर इस्लामनगर थाना, जनपद बदायूं में तैनात थे। दिनांक 05 अगस्त 2025 को एक सड़क दुर्घटना में उनका दुखद निधन हो गया था। उनका वेतन खाता एसबीआई की बहजोई शाखा में संचालित था।
एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ हुए समझौते (MoU) के तहत मृतक वेतन खाता धारक के नामित व्यक्ति को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाती है। इसी योजना के तहत यह चेक प्रदान किया गया। बैंक ने इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े होकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

वाइट डॉ राजेंद्र पेसिया जिलाधिकारी संभल
वाइट शाखा प्रबंधक विवेक कुमार
वाइट मृतक कांस्टेबल का भाई

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *