जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, आयुष्मान कार्ड और एचपीवी टीकाकरण पर जोर

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, आयुष्मान कार्ड और एचपीवी टीकाकरण पर जोर

सम्भल/बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी, एचपीवी टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में 34 प्रस्तावित नवीन उपकेंद्र भवनों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता पर चर्चा हुई। 10 उपकेंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सूची तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य को मिशन मोड में संचालित करने और पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर बल दिया। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ओरल और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

आभा आईडी निर्माण, आरसीएच डेटा फीडिंग और ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन न्यूनतम 10 ऑनलाइन परामर्श सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक 15 दिन में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करने और उसकी रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई सहित सभी एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *