ऑपरेशन दहन’ के तहत संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो मादक पदार्थों का किया गया विनष्टीकरणलगभग 86 लाख 28 हजार रुपये

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल, नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए संभल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों से जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना संभल, चंदौसी, नखासा, कुढ़फतेहगढ़, हयातनगर, रजपुरा, ऐंचौड़ा कम्बोह और असमोली सहित कुल 8 थानों में दर्ज 24 अभियोगों से संबंधित करीब 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 86 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। नष्ट किए गए पदार्थों में डोडा, हेरोइन, स्मैक और चरस शामिल हैं।
यह पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेशानुसार पुनर्चक्रण प्राइवेट लिमिटेड, बबराला में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान पर्यावरण सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत की मौजूदगी में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कराई गई।
संभल पुलिस ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
वाइट मनोज कुमार रावत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *