(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस दौरान दवा व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उठाई।
मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां बिना उचित जांच और चिकित्सकीय सलाह के दवाइयां उपलब्ध करा रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। साथ ही स्थानीय मेडिकल व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई बार नियमों की अनदेखी कर दवाइयां बेची जा रही हैं।
प्रदर्शन के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश की शिक्षा मंत्री Gulab Devi के आवास पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री Gulab Devi ने दवा व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके मुद्दे को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।