ईद-उल-फितर व अलविदा जुम्मे को लेकर सम्भल में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

Rahis alvi sambhal

ईद-उल-फितर व अलविदा जुम्मे को लेकर सम्भल में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

:
सम्भल। आगामी ईद-उल-फितर और अलविदा जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने कस्बा सम्भल में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों तथा मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी कराई गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और सभी से आपसी भाईचारा तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईद-उल-फितर और अलविदा जुम्मे की नमाज के अवसर पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं और कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।

जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि दोनों अवसरों की नमाज शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *