आतंकी हमले की धमकी से दहली दिल्ली, बीजेपी मुख्यालय और DDU मार्ग पर हाई अलर्ट

देश की राजधानी में आतंकी हमले की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद के मुख्यालय और डीडीयू मार्ग स्थित कई सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान पूरे इलाके में तैनात कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी संगठन सुसाइड बॉम्बर, कार बम, शूटआउट या आईईडी ब्लास्ट जैसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। कई जगह बैरिकेडिंग कर यातायात को भी नियंत्रित किया गया है। आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

दिल्ली पहले भी कई बड़े आतंकी हमलों का सामना कर चुकी है। संसद हमला, सरोजिनी नगर ब्लास्ट, दिल्ली हाई कोर्ट विस्फोट और कनॉट प्लेस सीरियल ब्लास्ट जैसी घटनाएं राजधानी की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती रही हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं। राजधानी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी जारी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *